बांधवगढ़:मोबाइल से टाइगर रिकॉर्ड करते दिखे जिप्सी चालक, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां जिप्सी चालक मोबाइल फोन से बाघों को रिकॉर्ड करते हुए देखे गए। इन चालकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबंधन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल से टाइगर रिकॉर्ड करते दिखे जिप्सी चालक, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो जिप्सी चालक जंगल के भीतर मोबाइल फोन से टाइगर का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों, गाइडों और जिप्सी चालकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में चालक खुलेआम मोबाइल से टाइगर की रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रबंधन

मामले को गंभीरता से लेते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की टीम वीडियो के आधार पर संबंधित जिप्सी चालकों की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रबंधन का कहना है कि टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और सफारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर: पॉश इलाके में भीषण आग, AC ब्लास्ट के बाद धधका आलीशान बंगला

नियम तोड़ने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित जिप्सी चालकों के खिलाफ जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: गाय के साथ गलत हरकत का मामला, CCTV सामने आने के बाद आरोपी फरार; गौसेवकों की शिकायत पर केस दर्ज

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts