Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maruti Suzuki Q4:कंपनी की कुल कमाई ₹52,946 करोड़ पहुंची, मुनाफा 6% गिरा; चौथी तिमाही में बिकीं 6.76 लाख गाड़ियां

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई 25% बढ़कर ₹52,946 करोड़ पर पहुंच गई।
कंपनी की कुल कमाई ₹52,946 करोड़ पहुंची, मुनाफा 6% गिरा; चौथी तिमाही में बिकीं 6.76 लाख गाड़ियां

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की कुल कमाई 25% बढ़कर ₹52,946 करोड़ पर पहुंच गई जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹42,431 करोड़ थी। हालांकि इस ग्रोथ के बावजूद मुनाफे में हल्की गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों का मूड थोड़ा सतर्क दिखा।

मुनाफे में गिरावट, खर्चों का असर

चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹3,659 करोड़ रहा जो पिछले साल के ₹3,911 करोड़ के मुकाबले 6.44% कम है। कंपनी की कमाई बढ़ी जरूर है लेकिन कच्चे माल की कीमत, टैक्स और अन्य ऑपरेशनल खर्च बढ़ने से प्रॉफिट पर दबाव आया। यही वजह है कि मजबूत सेल्स के बावजूद नेट प्रॉफिट में कमी देखने को मिली।

बिक्री में मजबूती, एक्सपोर्ट बना बड़ा सहारा

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी ने कुल 6,76,209 गाड़ियां बेचीं। घरेलू बाजार में बिक्री 3.7% बढ़ी लेकिन असली तेजी एक्सपोर्ट में देखने को मिली, जहां 61.3% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज हुई। डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी ने 5,38,994 गाड़ियां बेचीं जबकि 1,37,215 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया गया। यह कंपनी के इतिहास का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट है। इसी के दम पर कुल सेल्स ग्रोथ 11.8% रही।

रेवेन्यू में शानदार उछाल

कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू यानी प्रोडक्ट और सर्विस से कमाई ₹52,462 करोड़ रही जो सालाना आधार पर 28.20% ज्यादा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹40,920 करोड़ था। यह आंकड़ा दिखाता है कि कंपनी की मार्केट डिमांड अभी भी मजबूत बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Amazon Now: अमेजन की एंट्री से क्विक कॉमर्स में हलचल, जोमैटो-स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

शेयरधारकों को मिलेगा ₹140 डिविडेंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹140 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा निवेशकों को देती हैं जिसे डिविडेंड कहा जाता है। इससे निवेशकों को सीधा फायदा मिलता है।

शेयर में गिरावट

नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 2.51% गिरकर ₹12,890 पर आ गया। पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 21% टूटा है जबकि साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें 23% की गिरावट आई है। हालांकि एक साल के नजरिए से देखें तो शेयर करीब 9% ऊपर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹4.05 लाख करोड़ है।

ये भी पढ़ें: ATF की कीमतें बढ़ीं : एयरलाइंस ने सरकार से कहा- फ्यूल की कीमतों में तुरंत दखल दें

40 साल का सफर और मजबूत पकड़

मारुति सुजुकी की शुरुआत 1981 में भारत सरकार के तहत मारुति इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रूप में हुई थी। 1982 में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ जॉइंट वेंचर के बाद कंपनी ने नई पहचान बनाई। 1983 में लॉन्च हुई मारुति 800 ने भारत में कार खरीदना आम लोगों के लिए संभव बनाया। आज कंपनी 3 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है और भारतीय ऑटो सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts