Corona Virus : भोपाल में IAS दंपती कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 197

Corona Virus : भोपाल में IAS दंपती कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 197
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी भोपाल के चार इमली में निवासरत दो सीनियर IAS दंपती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दोनों IAS होम आइसोलेट हैं।

IAS दंपती को हुआ कोरोना

जानकारी के मुताबिक, जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त संजीव सिंह और वहीं अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन नीति स्कूल में सीईओ जीव्ही रश्मि की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज ?

प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों के साथ-साथ एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भोपाल में अब 41 और प्रदेश में 197 एक्टिव केस हैं। ये भी पढ़ें- UP के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts