Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मथुरा में हादसा : बिजली के खंभे से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, दो बच्चियों समेत चार की मौत

Follow on Google News
मथुरा में हादसा : बिजली के खंभे से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, दो बच्चियों समेत चार की मौत
मथुरा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी मृतक और घायल बिहार के गया के रहने वाले थे और ईंट भट्टे पर काम करने के लिए हरियाणा के पलवल जिले के होडल जा रहे थे।

बिजली का तार टूटकर गाड़ी पर गिरा

पुलिस ने बताया कि यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोसी शेरगढ़ रोड पर नगरिया सतबीसा के पास हुई। जब मजदूरों को ले जा रहे पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकरा जाने से तार टूट गया और इससे बचने के लिए मजदूर वाहन से कूद गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडे ने बताया, ‘‘इस बीच चालक ने वाहन को पीछे मोड़ दिया जिससे सभी लोग वाहन की चपेट में आ गए। चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।''

ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे सभी

मृतकों की पहचान गौरी देवी (35) तथा उसकी बेटी कोमल (दो) और कुंती देवी (28) तथा उसकी बेटी प्रियंका (दो) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि ये सभी बिहार के गया जिले के रहने वाले थे और ईंट भट्टे पर काम करने के लिए हरियाणा के पलवल जिले के होडल जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें- बिहार में जहरीली शराब से मौत का तांडव : अब तक 32 लोगों की मौत, सीवान में सबसे ज्यादा मौतें, 44 की हालत गंभीर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts