Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फूड इंस्पेक्टर बनकर रचाई शादी, झगड़े के बाद खुला राज तो महिला के होश उड़ गए; आरोपी पहले भी 4 लड़कियों से कर चुका शादी

Follow on Google News
फूड इंस्पेक्टर बनकर रचाई शादी, झगड़े के बाद खुला राज तो महिला के होश उड़ गए; आरोपी पहले भी 4 लड़कियों से कर चुका शादी
इंदौर। लुटेरी दुल्हन की तो कई खबरें आपने पढ़ी और सुनी ही होगी। लेकिन क्या आप ने कभी लुटेरे दूल्हे के बारे में सुना है? एक ऐसा मामला इंदौर से सामने आया है, लुटेरे दूल्हे ने कई दुल्हनों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी पहले युवतियों को अपने झांसे में फंसाता है फिर उनकी प्रॉपर्टी भी हड़पने की कोशिश करता है। वहीं इंदौर की रहने वाली एक 22 साल की पीड़िता से राजगढ़ ब्यावरा के रहने वाले एक युवक ने शादी कर उससे धोखाधड़ी की। आरोपी खुद को फूड इंस्पेक्टर भी बताया। लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी इससे पहले 4 अन्य युवतियों को भी अपने जाल में फंसा चुका है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज

जानकारी के अनुसार, इंदौर में रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि अपने आपको फूड इंस्पेक्टर बताने वाले आरोपी द्वारा उसके साथ शादी रचाई गई। पहले तो आरोपी ने उसे अपनी मीठी बातों में उलझाया और बहला फुसलाकर उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने पर युवती अपने पति के घर जा पहुंची। जहां पर उसे पता चला कि आरोपी पहले 4 शादी कर चुका है। जिसके बाद युवती ने पुलिस की शरण ली आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, थाने पर पहुंची एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पहचान कुछ समय पहले मेट्रोमोनियल साइट के माधयम से लाखन सिंह वर्मा से हुई। लाखन ने अपने आप को फूड इंस्पेक्टर बताया था, जिसके कारण इंदौर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती उसके झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों ने 17 जून 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद कभी-कभी दोनों के बीच विवाद होता था। पति लाखन राजगढ़-ब्यावरा का रहने वाला था। इसलिए युवती को पति बारे में किसी प्रकार से अधिक जानकारी नहीं थी। शादी के डेढ़ साल बाद 17 जुलाई को दोनों के बीच विवाद बाढ़ गया, जिसे सुलझाने के लिए युवती लाखन के घर राजगढ़-ब्यावरा जा पहुंची। जहां पर उसके सुसराल वालों ने बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी है। आरोपी ने पहले 4 शादी की थी और इंदौर की पीड़िता से उसकी पांचवीं शादी थी।

महिला को मिली जानकारी तो उड़े होश

जब महिला को अपने पति के बारे में जानकारी लगी तो उसेके होश उड़ गए। क्योंकि वह पति बनकर कई युवतियों के पैसे भी हड़प चुका है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। इंदौरी लड़की से शादी रचाने से दो माह पूर्व ही पहले आरोपी ने एक अन्य युवती से शादी रचाई थी और उसे छोड़ दिया था। इस लुटेरे दूल्हे ने अब तक पांच शादियां रचाई हैं और संबंधित लड़कियों से उनकी प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास कर चुका है। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : सासंद प्रतिनिधि बन धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कंपनी के मालिक को रेप केस में फंसाने की दी धमकी; ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts