इंदौर :नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ

घटना के समय ग्राउंड फ्लोर पर पांच से अधिक गैस टंकियां थीं। इनमें से एक टंकी ब्लास्ट हुई थी। फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे ने सभी टंकियों को बाहर निकाला था। घर में इतनी टंकी कैसे पहुंचीं... इसे लेकर भी पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ करेगी।
Follow on Google News
नहीं हुए मृतक मनोज के परिजनों के बयान, केमिकल और प्लास्टिक सामान रखे जाने को लेकर भी करेंगे पूछताछ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के ब्रजेश्वरी एनएक्स में पिछले दिनों उद्य‌ोगपति मनोज पुगलिया के घर में आग लग गई थी। इसमें मनोज सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। जांच के क्रम में शनिवार को मनोज के तीनों बेटे और पत्नी के बयान होने थे, लेकिन पुलिस के ईद में व्यस्त होने से बयान नहीं हो पाए। अब 23 मार्च को बयान के लिए चारों को बुलाया जाएगा। मनोज के आसपास रहने वाले कई लोगों के बयान पुलिस ले चुकी है, लेकिन उसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं आया।

    पुलिस की मानें तो मनोज ने प्रथम मंजिल पर केमिकल और प्लास्टिक का सामान स्टोरेज कर रखा था, जिससे भी आग भड़की। उधर, मृतक विजय की बेटी रुचिका के पति राजेश जैन ने बताया कि वे तीन दिन बाद परिजनों को लेने आने वाले थे, फ्लाइट का टिकट भी बुक करा लिया था, लेकिन जब हादसे की जानकारी मिली तो तत्काल दूसरे फ्लाइट से मौके पर पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: एआईसीटीएसएल हुआ सतर्क : ईवी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सीईओ बोले- घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन हम सतर्क

    गोदाम क्यों नहीं लिया

    पुलिस का कहना है कि मनोज बड़े उद्योगपति थे। वे प्लास्टिक सामान और केमिकल रखने के लिए गोदाम ले सकते थे। घर में सामान रखने का उद्देश्य क्या था?

    टंकी को लेकर भी संशय

    घटना के समय ग्राउंड फ्लोर पर पांच से अधिक गैस टंकियां थीं। इनमें से एक टंकी ब्लास्ट हुई थी। फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे ने सभी टंकियों को बाहर निकाला था। घर में इतनी टंकी कैसे पहुंचीं... इसे लेकर भी पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ करेगी।

    व्यस्तता के चलते सोमवार को लेंगे बयानईद में व्यस्तता के चलते मनोज के परिजनों को बयान के लिए नहीं बुलाया गया। सोमवार को चारों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद जांच आगे बढ़ेगी। फायर ​ब्रिगेड की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आ जाएगी।

    - मनीष लोधा, थाना प्रभारी तिलक नगर।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts