Manipur Violence : मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल होते ही लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें वायरल, सरकार बोली- CBI कर रही जांच

मणिपुर। हिंसा प्रभावित देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हाल ही में इंटरनेट सेवा बहाल की गई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर जुलाई में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। इस मामले में राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान।[/caption]
https://twitter.com/manipur_cmo/status/1706474873324007446
दोनों छात्रों की हुई पहचान
मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मामले की जांच पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। दोनों छात्रों की पहचान 17 साल के हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के फिजाम हेमजीत के रूप में हुई है। बयान में कहा गया, राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि जुलाई, 2023 से लापता दो छात्रों, फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिन्थोइनगांबी (17) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह मामला पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है। बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दो छात्र एक सशस्त्र समूह के अस्थायी जंगल शिविर के घास वाले परिसर में लेटे दिखाई दे रहे हैं। [caption id="attachment_89402" align="aligncenter" width="725"]
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान।[/caption]
https://twitter.com/manipur_cmo/status/1706474873324007446





















