Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरीबाम में 5 लोगों की मौत, जवानों से हथियार छीनना चाहती थी भीड़

Follow on Google News
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरीबाम में 5 लोगों की मौत, जवानों से हथियार छीनना चाहती थी भीड़
इंफाल/कोलकाता। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था। वहीं, 4 लोग दो विरोधी समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में मारे गए।

घर में घुसे उग्रवादी, गोली मारी

‍अधिकारी के मुताबिक, उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर दो विरोधी समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई। इस सप्ताह के शुरुआत में जिले में संदिग्ध ‘‘ग्रामीण स्वयंसेवकों'' ने बोरोबेक्रा पुलिस थाने के जकुराधोर में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के तीन कमरों के खाली पड़े मकान को जला दिया था। ‘ट्राइबल बॉडी इंडीजिनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी' (फेरजॉल और जिरिबाम) ने घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। मैतेई और हमार समुदायों के प्रतिनिधियों ने सामान्य स्थिति बहाल करने और आगजनी के साथ गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए एक अगस्त को असम के कछार में सीआरपीएफ के एक कार्यालय में समझौता किया था, इसके बाद बावजूद इलाके में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts