Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक में तेज रफ्तार का कहर : मंगलुरु में फुटपाथ पर चढ़ गई बेकाबू कार... पांच लोगों को मारी टक्कर; एक महिला की मौत, चार घायल

Follow on Google News
कर्नाटक में तेज रफ्तार का कहर : मंगलुरु में फुटपाथ पर चढ़ गई बेकाबू कार... पांच लोगों को मारी टक्कर; एक महिला की मौत, चार घायल
मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बेकाबू कार सवार ने फुटपाथ पर चल रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने फरार कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचला

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मन्नागुडा जंक्शन के पास कई लोग फुटपाथ पर चल रहे होते हैं। तभी पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आती है और पांच महिलाओं को टक्कर मार देती है। कार पहले तीन-चार महिलाओं को टक्कर मारती है। इसके बाद आगे बढ़ते हुए दो और लोगों को कुचल देती है। टक्कर इतनी जोरदार लगती है कि महिलाएं कई फीट हवा में उछल जाती हैं।

मृतक महिला की हुई पहचान

मृतक महिला की पहचान 23 साल की रुपाश्री के तौर पर हुई है। चार घायलों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से भागने के बाद कमलेश बलदेव ने अपनी कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी कर दी और घर भाग गया।

कार चालक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304(ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है। ये भी पढ़ें- देश में 17 नए हाईकोर्ट जज नियुक्त, 16 के तबादले, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts