Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर

Follow on Google News
मंडला में दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिछिला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में बनखेड़ा के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब एक बजे बरखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-30 की है। बिछिया पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने कहा- कार विपरीत दिशा से आ रहे लोहे की छड़ों से लदे एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

धुर्वे ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और कार चालक शामिल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- Shivraj Cabinet Meeting : MP के हर गांव में नल से पहुंचेगा जल; कटंगी, पिछोर और देवतालाब बनेंगी नई तहसील, पोरसा बनेगा नया अनुभाग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts