मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि, चारों युवक पुल के नीचे गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
यह दुर्घटना मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भैंसवाही गांव के पास कालपी-निवास मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस मार्ग से गुजर रहे थे।
इसी दौरान भैंसवाही गांव के पास स्थित एक जर्जर पुलिया पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे गिरते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
[featured type="Featured"]
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिया से नीचे गिरने के बाद चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डायल-112 और बीजाडांडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही इलाके में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी थाना और निवास थाना दोनों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, चारों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड: प्रत्यक्षदर्शियों के खुलासे—पत्थर फेंके, फोन किए… फिर भी नहीं जागा परिवार
रविवार सुबह पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कर ली। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के नाम इस प्रकार हैं:
बताया जा रहा है कि चारों युवक एक-दूसरे को जानते थे और एक साथ बाइक से यात्रा कर रहे थे।
जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंची, वे तुरंत बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां अपने बेटों और परिजनों के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर का माहौल बेहद गमगीन हो गया। कई लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
[breaking type="Breaking"]
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि, दुर्घटना का एक बड़ा कारण सड़क की खराब स्थिति भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिया के पास सड़क काफी जर्जर है और वहां गड्ढे भी बने हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि, गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने या झटका लगने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस हादसे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। यातायात नियमों के अनुसार बाइक पर दो से अधिक लोगों का बैठना नियमों का उल्लंघन है और इससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: गुना : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार चालक के साथ की 20 लाख की सौदेबाजी, DIG ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया
बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि, चारों युवकों के शव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क की खराब स्थिति या किसी अन्य कारण से हुआ।