PlayBreaking News

गुना :वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार चालक के साथ की 20 लाख की सौदेबाजी, DIG ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

यह सनसनीखेज घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो जीजे 05-9351 को रोका गया था। बताया जाता है कि यह गाड़ी एक बड़े जीरा कारोबारी की थी
Follow on Google News
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार चालक के साथ की 20 लाख की सौदेबाजी, DIG ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में खाकी को शर्मसार करने वाले हवाला कांड में बड़ी गाज गिरी है। रूठियाई पुलिस चौकी पर एक करोड़ रुपये का संदिग्ध कैश पकड़कर उसे कथित तौर पर सेटलमेंट के बाद छोड़ने के मामले में ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

    शनिवार-रविवार की दरम्यानी देर रात धरनावदा थाने और रूठियाई चौकी पहुंचे डीआईजी ने घंटों चली मैराथन पूछताछ के बाद यह माना कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध रहा है और उन्होंने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। देर मामले में एसपी अंकित सोनी ने धरनावदा थाना प्रभारी एसआई  प्रभात कटारे समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन भी शामिल हैं।

    DIG- पुलिसकर्मियों ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई

    पूरे मामले पर ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर मामले को समझा डीआईजी के अनुसार, पहली नजर में यह साफ हो रहा है कि 19 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान जो विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए थी, वैसी नहीं की गई। पुलिसकर्मियों का व्यवहार भी अनुचित नहीं पाया गया है, जिसके चलते चौकी प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा रहा है।

     हालांकि अभी कोई फरियादी सामने नहीं आया है, लेकिन इस पूरे प्रकरण की विस्तृत और गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान वाहन में सवार लोगों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि सच्चाई की तह तक पहुंचा जा सके। निरीक्षण के दौरान मौके पर एसपी अंकित सोनी भी मोजूद रहे।

    हीरा कारोबारी की कार , 20 लाख की सौदेबाजी में छोड़ा

    यह सनसनीखेज घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो जीजे 05-9351 को रोका गया था। बताया जाता है कि यह गाड़ी एक बड़े जीरा कारोबारी की थी, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिले थे।

    यह भी पढ़ें: TET अनिवार्यता पर बड़ा विवाद: MP के शिक्षक जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, 2013 से पहले भर्ती शिक्षकों को राहत की मांग

    कायदे से इतनी बड़ी राशि मिलने पर आयकर विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य था, लेकिन आरोप है कि चौकी स्तर पर ही इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की गई। सूत्रों का दावा है कि पुलिस और व्यापारी के बीच 20 लाख रुपये में डील हुई, जिसके बाद 80 लाख रुपये लेकर व्यापारी को छोड़ दिया गया।

    गुजरात के IPS अधिकारी की भी रही भूमिका

    इस संदिग्ध लेनदेन में नया मोड़ तब आया जब चर्चाएं शुरू हुईं कि गुजरात के किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद धरनावदा पुलिस ने कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपये वापस कर दिए। हालांकि, विभाग ने आधिकारिक तौर पर रिफंड की पुष्टि नहीं की है, लेकिन डीआईजी की त्वरित कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि दाल में कुछ काला जरूर है। मामला तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में इसकी तुलना सिवनी के चर्चित हवाला कांड से की जाने लगी, जिससे विभाग की काफी किरकिरी हुई।

    पुलिस महकमे में हड़कंप 

    डीआईजी अमित सांघी की इस औचक कार्रवाई और निलंबन के बाद पूरे जिले के पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है; विस्तृत जांच के दौरान यदि कोई अन्य पुलिस अधिकारी या कर्मचारी भी दोषी पाया जाता है, तो उस पर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब उस व्यापारी और वाहन के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पैसा किसका था और उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल, रूठियाई चौकी पर सन्नाटा पसरा है और विभागीय जांच की आंच कई और चेहरों तक पहुंचने की संभावना है।

    DIG- कार्रवाई से चूकी पुलिस

    मामले में DIG ग्वालियर रेंज ने जानकारी दी कि एक वाहन चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा संदिगध आचरण हुआ है। मैंनेयहां आकर मामले को समझा है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि 1ृ9 तारीख को वाहन चैकिंग के दौरान विधिसंवत कार्रवाई करनी चाहिए थी वैसे हुई नहीं है।इसमें हम एक डिटेल जांच बिठा रहे हैं। क्योंकि  जो भी वाहन है उसका भी फरियादी यहां नही है। लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि इसमें एक गहन जांच की आवश्यकता है। मैंने अपनी जांच में पाया है कि प्रथम जो कार्रवाई होनी चाहिए थी वह नहीं हुई है। चौकी प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा रहा है। आगे जो विस्तृत जांच होगी उसमें पता चलेगा कि यह पूरा मामला क्या है। जो वाहन में बैठे थे उनसे भी पूछताछ की जाएगी।- अमित सांघी, 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts