Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला : 8 लड़कियां मुक्त कराईं, 5-5 हजार में बेचते थे आरोपी, महिला समेत 3 अरेस्ट; जानें कैसे हुआ आगरा जाने तक का सौदा

Follow on Google News
मंडला में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला : 8 लड़कियां मुक्त कराईं, 5-5 हजार में बेचते थे आरोपी, महिला समेत 3 अरेस्ट; जानें कैसे हुआ आगरा जाने तक का सौदा
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी लड़कियों को काम का लालच देकर उनके माता-पिता को बिना बताए बेचने के लिए आगरा ले जाते थे। इस मामले का पता लगते ही मंडला पुलिस ने जांच की और मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से 8 लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने यूपी के आगरा निवासी एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

5-5 हजार रुपए में लड़कियों को बेचा

आरोपी ने इन लड़कियों को 5-5 हजार रुपए में बेच दिया था। आगरा में लड़कियों से घर का काम-काज कराया जाता और उनका शारीरिक शोषण भी किया जाता था।

इस तरह हुआ रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस रैकेट का पर्दाफाश उस वक्त हुआ, जब एक लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर मंडला अपने घर जा पहुंची। उसने अपने परिजनों को खौफनाक आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज काराई। पुलिस ने बिना देर किए एक टीम का गठन किया और 5 अन्य लड़कियों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस के पास फिलहाल 8 लड़कियों की जानकारी है, सभी सुरक्षित हैं। इस मामले में पुलिस ने मंडला की एक महिला सहित दो लोगों को हिरास्त में लिया है।

मंडला एसडीओपी ने दी जानकारी

मंडला एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी लापता है। उसने उस महिला का पता बताया, जिसने उसकी बेटी को काम दिलवाने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने उस महिला से पूछताछ करनी शुरू की। जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया। पुलिस के अनुसार, जो लड़की मानव तस्करों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी उसकी छोटी बहन आरोपियों के पास ही रह गई। जब उसने आरोपियों से संपर्क कर बहन को भेजने को कहा तो आरोपियों ने बहन के बदले बहन भेजने की शर्त रख दी। इसके बाद युवती और उसके परिवारवालों ने पुलिस को स्थानीय आरोपियों की जानकारी दी।

इस तरह बेचते थे लड़कियां

पुलिस ने आगे बताया कि मोहगांव थाना क्षेत्र की एक महिला को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ पर पता चला कि वह और धर्मेंद्र कुमार सोनवानी ग्रामीण क्षेत्रों से लड़कियों को बहला फुसलाकर रोजगार का लालच देकर मंडला लाते थे। इसके बाद वे लड़कियों को आगरा के सोनू खान को 5 हजार रुपए में बेच दिया करते थे। सोनू खान इन लड़कियों को आगरा के कई घरों में झाड़ू, पोछा, बर्तन और बच्चों की देखभाल के कामों में लगा देता था। यहां लड़कियों से काम कराया जाता था और उनका शोषण भी किया जाता था।

हर लड़की पर मिलता था इतना कमीशन

पुलिस ने आगे बताया कि सोनू को कमीशन के रूप में प्रत्येक लड़की के बदले 2-3 हजार रुपए प्रति माह मिलता था। पुलिस की टीम ने आगरा से सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगरा के कई घरों में घरेलू काम में लगाई गई 5 लड़कियों को भी मुक्त करा दिया गया है। ये लड़कियां जिले के मोहगांव, घुघरी, बम्हनी थाना क्षेत्रों की बताई जा रही हैं। ये भी पढ़ें - Bhopal News : जवाहर चौक में धूं-धूंकर जलीं दुकानें, व्यापारियों को हुआ लाखों का नुकसान; जानें आग लगने की वजह
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts