अफ्रीकी देश माली में भीषण सड़क हादसा : पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत; 10 लोग घायल

Follow on Google News
अफ्रीकी देश माली में भीषण सड़क हादसा : पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत; 10 लोग घायल
माली। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस पुल से नीचे गिर गई, हादसे में में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों के घायल होने की खबर है। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि, मंगलवार को माली में पश्चिमी शहर केनीबा के पास बुर्किना फासो की ओर जा रही एक बस  नदी पर बने पुल से गिर गई।

माली में आए दिन होते हैं सड़क हादसे

मंत्रालय ने आगे कहा गया कि, दुर्घटना शाम करीब 5 बजे बागो नदी पार करने वाले पुल पर हुई थी। बस बुर्किना फासो जा रही थी। इस दुर्घटना का कारण वाहन से ड्राइवर के नियंत्रण हटने को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि, माली में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। देश की कई सड़कें, राजमार्ग और वाहन खराब स्थिति में हैं। दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों में से एक लगभग एक चौथाई दुर्घटनाएं अफ्रीका में होती हैं।

हाल ही में बस और ट्रक में हुई थी टक्कर

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, राजधानी बमाको की ओर जा रही एक बस के मध्य माली में एक ट्रक से टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 46 घायल हो गए थे। दोनों ही वाहन विपरीत दिशा में जा रहे थे। ये भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान में 21 लोगों को 20 साल की जेल, इंडियन कफ सिरप पीने से 68 बच्चों की हुई थी मौत; सजा पाने वालों में भारतीय कारोबारी राघवेंद्र का नाम भी शामिल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts