CM News :मक्सी में बोले सीएम मोहन यादव...बिहार के बाद अब बंगाल में आनंद आएगा

शाजापुर जिले के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम में मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिहार की तरह अब बंगाल में भी एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में हार का कारण भी पता नहीं लगा पा रही है।
Follow on Google News
मक्सी में बोले सीएम मोहन यादव...बिहार के बाद अब बंगाल में आनंद आएगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के मक्सी में कहा कि बिहार में जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी जीत का आनंद आएगा। उन्होंने कहा मुदद्ई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता है वही जो मंजूरे महाकाल होता है...। डॉ. यादव ने कहा हम क्षिप्रा में जल अर्पित करें, क्षिप्रा जाएगी चंबल, में चंबल जाएगी यमुना में यमुना जाएगी गंगा में और गंगा बिहार से जाएगी गंगासागर तक। जब बिहार का आनंद आया तो बंगाल का भी आनंद आएगा। धीरे-धीरे करके ये जो चल रहा सिलसिला सब समझ रहे हैं कि सच्चे मन से काम करो, अच्छे मन से संकल्प करो तो भगवान भी साथ भी देता है। महाकाल का भी आशीर्वाद मिलता है। 

    पप्पू को समझ नहीं आ रहा हार कैसे हुई

    Uploaded media

    डॉ. यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि -पप्पू को मालूम नहीं पड़ा हारा कैसे, अभी तक सिर पकड़कर कहां छिपे पड़े हैं। हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे। जिसके साथ जाए, उसका बेड़ा पार वो बंटाधार। उन्होंने पहले अध्यक्ष बनकर हराया, अब बाहर से हरा रहे। लगता है जब तक कांग्रेस से इनकी विदाई नहीं हो जाती तब तक कलंक मिटने वाला नहीं है।

    शाजापुर से कांग्रेस की दुश्मनी थी 

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर से कांग्रेस को पता नहीं क्या, किस जन्म की दुश्मनी थी। कांग्रेस ने जितना त्रास देना था, दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करें, जिनके माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना सच हो रहा है, नदी से नदी जोड़ो का। एक-एक गांव, एक-एक खेत तक पानी पहुंचना चाहिए। शाजापुर जिला पार्वती कालीसिंध, पीकेसी योजना के माध्यम से हर गांव तक पानी पहुंचेगा। पूरा जिला आनंद में डूबेगा। 

    कामकाजी बहनों को 5 हजार रुपए सरकार भी देगी

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने बहनों के लिए संकल्प लिया, वे आठ घंटे काम करने जाएंगी तो सरकार के माध्यम से पांच हजार रुपए दिलाएंगे। कारखाना वाला अलग देगा। 25 से ज्यादा गायों को लेकर 40 लाख की जो योजना बनाएगा उसे सरकार 10 लाख सरकार देगी। हम गीता जयंती भी आनंद से मनाने वाले हैं।

    जीतू पटवारी पर कटाक्ष

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देखा। उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी पार्टी छोड़कर भाग गए।  कांग्रेस के अध्यक्ष की  हालत ढपोर शंख जैसी है। पूरे प्रदेश में झाड़ू लगा दी। कांग्रेसी विचार कर रहे चलेगा कि नहीं चलेगा। कांग्रेस के अंदर उनके खिलाफ आंदोलन होने लगे हैं।

    जैक्सन ग्रुप ने किया 8150 करोड़ का निवेश

    जैक्सन सोलर एनर्जी ग्रुप के एमडी ने बताया कि देश का ग्रोथ हो रहा है वहीं मप्र का ग्रोथ हो रहा है मोहन यादव के नेतृत्व में सीएम के स्नेह के कारण हम मक्सी में 8150 करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं। पहला फेज जुलाई 2026 में कमीशन हो जाएगा। उद्घाटन के लिए सीएम आएं। दो फेज में 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 6 फैक्ट्रियों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया गया है।  

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts