मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल :62 IPS अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों में बदले SP, बैंक डकेती केस में सिंगरौली SP हटाए गए

हाल ही के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में सख्त प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। सिंगरौली में हुए बैंक डकैती मामले के बाद एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है और उन्हें एआईजी पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है।
Follow on Google News
62 IPS अधिकारियों के तबादले, 19 जिलों में बदले SP, बैंक डकेती केस में सिंगरौली SP हटाए गए

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस व्यापक सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लंबे समय से लंबित इस तबादला सूची को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया।

विवादित मामलों के बाद कार्रवाई

हाल ही के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में सख्त प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। सिंगरौली में हुए बैंक डकैती मामले के बाद एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है और उन्हें एआईजी पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिवनी में सामने आए हवाला कांड के चलते एसपी सुनील मेहता को भी हटाकर इंदौर में डीसीपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: संडे पॉजिटिव: गांव के हुनर को मिला ग्लोबल बाजार, ₹200 रोज से ₹2000 तक पहुंची कमाई; टेराकोटा और बांस उद्योग को मिली नई पहचान

19 जिलों में बदले पुलिस अधीक्षक

इस बड़े फेरबदल में प्रदेश के 19 जिलों में एसपी बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। सरकार का फोकस कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और विवादित जिलों में नई ऊर्जा के साथ प्रशासन चलाने पर है।

Twitter Post

SP से DIG तक नई जिम्मेदारियां

तबादला आदेश में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रीवा के एसपी शैलेंद्र चौहान को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है। धार के एसपी मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं झाबुआ के एसपी शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद को भी डीआईजी पीएचक्यू में नई तैनाती मिली है। भिंड के एसपी असित यादव को डीआईजी ग्वालियर रेंज और भोपाल के डीसीपी विवेक सिंह को डीआईजी शहडोल रेंज बनाया गया है।

IPS अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

/img/95/1777779582517

 

/img/95/1777779906655

 

/img/95/1777779982293 

अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव

इस फेरबदल में अतिरिक्त प्रभारों में भी परिवर्तन किया गया है। स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। मोहम्मद शाहिद अबसार को पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके पास चयन एवं भर्ती के साथ पीटीआरआई की जिम्मेदारी रहेगी।

कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा को उनके वर्तमान पद के साथ हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद डीआईजी पीएचक्यू में भेजा गया है।
कुल मिलाकर यह फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts