Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात ATS ने देवास से संदिग्ध युवक उठाया: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं तार ?

वारसी नगर से संयुक्त कार्रवाई में हिरासत में लिया गया युवक, संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी गुजरात एटीएस; देवास पुलिस ने की कार्रवाई में मदद
 जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं तार ?
संदिग्ध बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना

देवास। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मध्यप्रदेश के देवास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। कार्रवाई देवास पुलिस के सहयोग से की गई। युवक को पूछताछ के लिए गुजरात ले जाया गया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है और गुजरात एटीएस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस एक संदिग्ध की तलाश में देवास पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के वारसी नगर इलाके में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक युवक पिछले कुछ दिनों से इसी क्षेत्र में रह रहा था। संदिग्ध युवक की पहचान बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका परिवार गुजरात और देवास के बीच आता-जाता रहता था। हालांकि उसके देवास में रहने के उद्देश्य और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

 

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि गुजरात एटीएस एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में देवास आई थी। देवास पुलिस ने एटीएस को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में युवक को हिरासत में लेकर गुजरात एटीएस के सुपुर्द कर दिया गया।

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई : बेंगलुरु से महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार, अल-कायदा मॉड्यूल का कर रही थी संचालन

पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की है। युवक को किन आरोपों या किन संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल गुजरात एटीएस उससे पूछताछ कर रही है और उसके विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts