महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, दिखीं कपल की प्यार भरी केमिस्ट्री, जर्मनी में रचाई थी शादी

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेडी के वरिष्ठ नेता व वकील पिनाकी मिश्रा ने हाल ही में जर्मनी के बर्लिन में बेहद निजी समारोह में विवाह रचाया। इस शादी समारोह की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
वीडियो में दोनों नेता भावुक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामकर 'रात के हमसफर...' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खुद महुआ मोइत्रा ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किया, जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
महुआ मोइत्रा गुलाबी बनारसी साड़ी में दिखीं बेहद आकर्षक
इस निजी शादी में महुआ मोइत्रा गुलाबी और सुनहरी जरी वाली बनारसी साड़ी पहनकर पहुंचीं। पारंपरिक सोने के गहनों के साथ उनका रूप बेहद आकर्षक लग रहा था। वहीं पिनाकी मिश्रा ने हल्के पीच रंग की नेहरू जैकेट और कुर्ता पहन रखा था। वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और तालमेल ने लोगों को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़े को ‘पावर कपल’ बताते हुए ढेरों बधाइयां दी हैं।पहली तस्वीर में दिखाई दिया केक कटिंग का दृश्य
महुआ और पिनाकी ने 3 मई 2025 को विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया था। शादी समारोह में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। इसके बाद महुआ ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और पिनाकी शादी का केक काटते दिखे। कैप्शन में महुआ ने लिखा- 'प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। बहुत आभारी हूं।'





















