Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahindra Bolero 2024 नई तकनीकी सुविधाओं के साथ होगी लॉन्च, एक्सपर्ट से जानें 2022 के मॉडल से कितने खास हैं इसके फीचर्स

Follow on Google News
Mahindra Bolero 2024 नई तकनीकी सुविधाओं के साथ होगी लॉन्च, एक्सपर्ट से जानें 2022 के मॉडल से कितने खास हैं इसके फीचर्स
Mahindra Bolero Neo 2022 SUV प्रेमियों ने खासा पसंद किया था। आगामी Bolero 2024 मॉडल को लेकर भी SUV प्रेमियों के बीच खासा उत्साह है। Mahindra कंपनी की Bolero एक मजबूत SUV मानी जाती है। नई Bolero 2024 मॉडल अपने आधुनिक इंटीरियर और शानदार फीचर्स के साथ आ रही है। यह जनरेशन डेवलपमेंट के साथ बाजार में आने वाली है। आइए जानते हैं इन दोनों SUV’s की प्रमुख विशेषताओं के बारे में...

Mahindra Bolero Neo 2022 में क्या थे खास फीचर्स...

  • Mahindra Bolero Neo 2022 में 1493 सीसी का डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया था।
  • 3-सिलेंडर इंजन से लैस यह SUV 29 kmpl माइलेज देने में सक्षम है।
  • सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सीट बेल्ट अलार्म के साथ, ओवर-स्पीडिंग अलार्म और दो एयरबैग दिए गए हैं।
  • इसका इंटीरियर लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके तहत टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी कंट्रोल्स और यूएसबी/पावर आउटलेट के साथ स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
  • इसमें दिए गए बड़े विंडो अंदरूनी वातावरण को हवादार बनाते हैं।
  • इसकी आरामदायक सीट्स अच्छी सपोर्ट प्रदान करती हैं, जिससे राइड क्वालिटी बेहद आरामदायक हो जाती है।
  • साथ ही इसमें रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

Mahindra Bolero 2024 का इन खास फीचर्स से लैस होने की संभावना...

  • Mahindra Bolero 2024 मॉडल में 1999 सीसी का डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन होने की संभावना है।
  • 4-सिलेंडर इंजन से लैस यह SUV 13-16 kmpl माइलेज देने में सक्षम होगी। इंजन के क्षमता बढ़ने के कारण माइलेज पर इसका सीधा असर होगा।
  • सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सीट बेल्ट अलार्म के साथ, ओवर-स्पीडिंग अलार्म के साथ 6-8 एयरबैग मौजूद होंगे।
  • इसका इंटीरियर Bolero Neo 2022 की तरह ही टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी कंट्रोल्स और यूएसबी/पावर आउटलेट के साथ स्टोरेज स्पेस मौजूद होगा।
  • इसमें भी बड़े विंडो मौजूद होंगे जो एयरी फील देंगे।
  • इसमें Bolero Neo 2022 की तरह आरामदायक सीट मौजूद होंगे, जो आरामदायक राइड क्वालिटी देने में सक्षम होंगे।
  • Mahindra Bolero 2024 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह SUV सेगमेंट में नई तकनीक और डिजाइन के साथ अपनी पकड़ और भी मजबूत करेगी।
https://youtu.be/-SFxnZjNjNw
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts