PlayBreaking News

महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा बस हादसा, 12 की मौत, ड्राइवर फरार

Follow on Google News
महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा बस हादसा, 12 की मौत, ड्राइवर फरार
गोंदिया, महाराष्ट्र। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में खजरी गांव के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

क्यों हुआ हादसा

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

35 यात्री थे सवार

इस बस में 35 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की यह बस भंडारा से गोंदिया आ रही थी। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों का इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। देखें वीडियो...

सीएम शिंदे ने की मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बस के ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हादसे के असली वजहों का पता चल सकेगा। ये भी पढे़ं- भोपाल : फजिर की नमाज के साथ चार दिवसीय इज्तिमा का आगाज, 22 देशों समेत लाखों जमाती हुए शामिल, खाने-पीने और रहने के पुख्ता इंतजाम, जानें इसका इतिहास…
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts