Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में बस हादसा : नींद में ही जिंदा जल गए 26 लोग, डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट से लगी आग; देखें VIDEO

महाराष्ट्र में बस हादसा : नींद में ही जिंदा जल गए 26 लोग, डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट से लगी आग; देखें VIDEO
मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही एक बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 26 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी समृद्धि एक्सप्रेस वे पर बस का टायर फट गया और ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया। जिससे बस पहले एक लोहे के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। बस पलटने से उसका दरवाजा नीचे आ गया। जिसकी वजह से लोगों को बाहर निकले का कोई रास्ता नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बुरी तरह जलने से शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

बस ड्राइवर का दावा- फट गया था टायर

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। इस हादसे में बस का ड्राइवर बच गया। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। पुलिस का कहना है कि, हादसे में 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के रहने वाले थे।

सीएम ने किया राहत राशि का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे की जांच का आदेश दिया है। सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हादसे में घायल लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1674981619252314112?s=20
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts