Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज, दोपहर 3.30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Follow on Google News
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज, दोपहर 3.30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्लीनिर्वाचन आयोग आज (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी की घोषणा के लिए यहां दोपहर साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया।

झारखंड में महागठबंधन को मिली थी जीत

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। महागठबंधन को 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलीं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts