Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओडिशा की महानदी में बड़ा हादसा : नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, लापता की तलाश जारी; 50 से ज्यादा लोग थे सवार

ओडिशा की महानदी में बड़ा हादसा : नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, लापता की तलाश जारी;  50 से ज्यादा लोग थे सवार
झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है। इसके लिए शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग छत्तीसगढ़ के निवासी थे। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

नाव पलटने से 7 लोगों की मौत

हादसा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर हुआ। जब नाव बरगढ़ जिले के अंबावोना ब्लॉक के अंतर्गत पथरसेनी के लिए जा रही थी। हादसा ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान हुआ। करीब 70 लोगों से भरी नाव पलट गई। अधिकतर लोग तैरकर बाहर आ गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को बरामद हो गया था। इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1781537422901162047 ये भी पढ़ें- पंजाब : संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत; जुझार गैंग ने कटर से किया हमला, 10 पर FIR
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts