Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाभारत के कृष्ण ने रणबीर कपूर को दी सलाह...अपनी वाणी को और गंदी न करें, आपके लिए कई बेहतर संभावनाएं मौजूद

टीवी एक्टर नीतीश भारद्वाज ने एक्टर रणबीर कपूर को नसीहत भी दी। उन्होंने लिखा यश ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। मैंने बतौर एक्टर हमेशा आपकी, आपके काम की तारीफ की है। लेकिन अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप भारत के संस्कृति, विरासत और मूल्यों की रक्षा करें।
अपनी वाणी को और गंदी न करें, आपके लिए कई बेहतर संभावनाएं मौजूद
महाभारत के 'कृष्ण' की रणबीर कपूर को नसीहत- अब अपनी जुबान गंदी मत करना

एंटरटेनमेंट डेस्क। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायणम इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी एक बार फिर स्क्रीन में दिखेंगे। हालांकि रिलीज से पहले टीवी सीरियल महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, अभिनेताओं की एक्टिंग और संगीत की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर को एक सलाह भी दी है। 

इंस्टा पर बताया बधाई का हकदार

नीतीश ने अपनी इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा...यह 100 प्रतिशत ऑस्कर जीतने की हकदार है, बधाई हो नमित, सत्यजीत रे, नितेश तिवारी और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा की दुनिया को यह भारत का अगला बड़ा गिफ्ट है। उन्होंने खुशी जाहिर कर लिखा कि प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) के लिए यह फिल्म कई पुरस्कार जीत सकती है। इसके अलावा फिल्म में VFX और AI की मदद से बनाया गया इसका पीरियड वर्ल्ड शानदार है। भारतीय सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान संगीतकार हैंस जिमर का धन्यवाद किया है। 

Breaking News

रणबीर को सलाह- भाषा गंदी करने से बचे

टीवी एक्टर नीतीश भारद्वाज ने एक्टर रणबीर कपूर को नसीहत भी दी। उन्होंने लिखा यश ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। मैंने बतौर एक्टर हमेशा आपकी, आपके काम की तारीफ की है। लेकिन अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप भारत के संस्कृति, विरासत और मूल्यों की रक्षा करें। इसलिए आपसे कहना चाहूंगा कि आप एनिमल जैस फिल्में अब न करें, चाहे आपको मोटी रकम ऑफर हो जाए। लेकिन, अब अपनी वाणी को और दूषित न करें। भारत मनोरंजन का एक बड़ा बाजार है देश में आपके लिए कई ऐसी बेहतर फिल्म मौजूद है जो आपकी अभिनय के भूख को संतुष्ट कर सकती है। 

साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे फैंस

'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए नीतीश भारद्वाज ने उम्मीद जताई है कि दर्शक फिल्म 'रामायणम्' में साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक बड़े बजट की फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक भावना को दिखाने का प्रयास है।

नीतीश ने यह भी इच्छा जताई कि फिल्म में मृदंग और मंजीरे की धुनों के साथ तुलसीदास की चौपाइयां भी सुनाई दें, क्योंकि यही इस महाकाव्य की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि नितेश तिवारी की मेहनत का सम्मान करने के लिए वह इस फिल्म को कम से कम पांच बार देखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: CJP आंदोलन पर बनेगी फिल्म : 'The Accidental Cockroach Party' टाइटल हुआ रजिस्टर

महाभारत में कृष्ण के किरदार ने दिलाई खास पहचान

नीतीश भारद्वाज ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया, लेकिन आज भी उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'महाभारत' में निभाए गए भगवान कृष्ण के किरदार से मिलती है। 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित यह धारावाहिक बेहद लोकप्रिय हुआ था और आज भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म रामायण

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर और सौरभ सचदेवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts