Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 47 नोट बरामद; पुलिस रिमांड पर भेजा

गुना शहर की कोतवाली पुलिस ने होटल पर खाना खाने के बाद नकली नोट से भुगतान करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100-100 रुपए के कुल 47 जाली नोट बरामद किए गए हैं।
गुना में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 47 नोट बरामद; पुलिस रिमांड पर भेजा
गुना में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

गुना। बस स्टैंड स्थित पंजाबी ढाबा पर आरोपी ने खाना खाने के बाद 100 रुपए का नकली नोट देकर भुगतान करने की कोशिश की थी। ढाबा संचालक को नोट संदिग्ध लगा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस अब आरोपी से जाली नोटों के स्रोत, उन्हें बाजार में खपाने के तरीके और इस गतिविधि में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पंजाबी ढाबा पर नकली नोट देने की सूचना

गुना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गुना बस स्टैंड स्थित पंजाबी ढाबा पर एक व्यक्ति जाली नोट खपाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्रेश पुत्र रामबाबू अहिरवार, उम्र 30 साल, निवासी ग्राम बरखेड़ी गिर्द, थाना बजरंगगढ़ बताया।

ये भी पढ़ें: शादी के नाम पर मानव तस्करी-जीआरपी ने चार बांग्लादेशी युवतियों सहित 6 को किया गिरफ्तार , अलीगढ़ से पकड़ाया गिरोह

100 रुपए का नोट देखकर हुआ शक

ढाबा संचालक ने पुलिस को बताया कि चंद्रेश ने खाना खाने के बाद भुगतान के लिए 100 रुपए का एक नोट दिया था। नोट देखने में संदिग्ध और नकली लग रहा था, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नोट की जांच की तो वह जाली पाया गया, इसके बाद आरोपी की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी में मिले 46 अन्य जाली नोट

पुलिस टीम ने आरोपी चंद्रेश अहिरवार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100-100 रुपए के 46 अन्य जाली नोट बरामद हुए। इस तरह आरोपी के पास से कुल 47 नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 606/26, धारा 180 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Breaking News

पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी

जाली नोटों के साथ गिरफ्तार आरोपी से नोटों के स्रोत और उन्हें बाजार में खपाने के तरीके के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसी उद्देश्य से आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिवत पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 20 साल की पोती ने क्रिकेट बेट से पीटकर की दादा की हत्या, कहा-गलत नजर रखते थे, अश्लील हरकत का भी आरोप

नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश

पुलिस अब आरोपी से जाली नोटों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी को ये नकली नोट कहां से मिले और इन्हें बाजार में खपाने के पीछे कौन लोग हैं। पुलिस पूरे मामले में संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts