Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 20 साल की पोती ने क्रिकेट बेट से पीटकर की दादा की हत्या, कहा-गलत नजर रखते थे, अश्लील हरकत का भी आरोप

इंदौर में 20 वर्षीय युवती ने दादा पर लंबे समय से गलत नजर रखने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए क्रिकेट बैट से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए बुजुर्ग की मौत हो गई। एरोड्रम पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर में 20 साल की पोती ने क्रिकेट बेट से पीटकर की दादा की हत्या, कहा-गलत नजर रखते थे, अश्लील हरकत का भी आरोप
फाइल फोटो

इंदौर। दादा की हरकतों से परेशान 20 वर्षीय पोती ने उनके सिर पर क्रिकेट बैट से तीन-चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब ढाई बजे स्कीम नंबर 155 में हुई। एरोड्रम पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवती ने दादा पर लंबे समय से गलत नजर रखने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

विवाद के बाद बैट से किया हमला 

पुलिस के अनुसार, युवती महालक्ष्मी नगर की रहने वाली है और निजी कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रही है। घटना वाली रात करीब 10 बजे उसका माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बुलेट से अपने दादा-दादी के घर पहुंची। रात में किसी बात को लेकर दादा और पोती के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने क्रिकेट बैट से उनके सिर पर तीन-चार वार कर दिए।

ये भी पढ़ें: खिलचीपुर में पॉक्सो केस में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 

हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए। उनकी पत्नी ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें तत्काल अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एसएएफ से सेवानिवृत्त थे और पत्नी के साथ अलग रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बदनामी के डर से अब तक चुप रहने का दावा 

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि दादा की हरकतों से वह लंबे समय से परेशान थी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस अब घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों और हत्या की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए युवती से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुंगेली में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप,बेल्ट से पिटाई के बाद नशीला इंजेक्शन लगाने की बात, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts