Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन थंडर 2026: जंगली सुअर के शिकार मामले में तीन गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

कंटगी के वन्यप्राणियों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर 2026 के तहत खैरलांजी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जंगली सुअर का सिर, करीब 3 किलोग्राम मांस, बांस की खूंटी और जीआई तार बरामद किए गए हैं।
ऑपरेशन थंडर 2026: जंगली सुअर के शिकार मामले में तीन गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
ऑपरेशन थंडर 2026

कटंगी। वन विभाग को मुखबिर से ग्राम गोंडीटोला (सावरी) में जंगली सुअर के शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद 3 अक्टूबर को वन अमले ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में वन अपराध क्रमांक 12634/18 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने दी दबिश

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोंडीटोला (सावरी) में जंगली सुअर का शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही वन अमले ने 3 अक्टूबर को क्षेत्र में दबिश दी और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत का सच तलाशेगी सात सदस्यीय विशेषज्ञ टीम, सोमवार से शुरू होगी जांच

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान बसंत पिता हरिचंद धुर्वे, शैलेश पिता नरेंद्र बंसोड़ और महेश पिता रामेश्वर उइके, सभी निवासी गोंडीटोला (सावरी), को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से जंगली सुअर का सिर, करीब 3.200 किलोग्राम मांस, बांस की खूंटी और जीआई तार बरामद किए गए हैं।

मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू

मामले में वन अपराध क्रमांक 12634/18 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वन संरक्षक, वन वृत्त बालाघाट और वन मंडल अधिकारी दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के निर्देशन में की गई।

Breaking News

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

परिक्षेत्र अधिकारी खैरलांजी महर्षि कुमार (भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु) और उप वन मंडल अधिकारी कटंगी यशपाल मेहरा के मार्गदर्शन में वन टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में पहुंचकर शिकार से जुड़े मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: गुना में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 47 नोट बरामद; पुलिस रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन थंडर के तहत साइबर पेट्रोलिंग

ऑपरेशन थंडर के नोडल अधिकारी यशपाल मेहरा ने बताया कि वन मुख्यालय के निर्देश पर अभियान पूरे जिले में सघनता से चलाया जा रहा है। वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है और एग्जिट पॉइंट और कार्गो क्षेत्रों में भी सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों के शिकार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts