Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update : MP में अगले 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

Follow on Google News
Weather Update : MP में अगले 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है।

नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नरसिंहपुर और डिंडौरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटों में ढाई से सवा चार इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर और अन्य जिलों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

नरसिंहपुर में दिनभर झमाझम बारिश

रविवार को नरसिंहपुर में लगातार बारिश का दौर देखने को मिला। यहां 9 घंटे में करीब 27 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा पानी बरस गया। इसके अलावा भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया और दतिया में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

बिजली गिरने से मासूम की मौत

भोपाल के रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 12 साल के विशाल चौहान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह खेत से मक्का लगाकर लौट रहा था।

तापमान में आई जबरदस्त गिरावट

लगातार बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहां पारा एक ही दिन में 11.4 डिग्री लुढ़क गया।

अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली

  • नौगांव : 6.6 डिग्री की गिरावट
  • खजुराहो : 5.5 डिग्री की गिरावट
  • छिंदवाड़ा : 4.8 डिग्री की गिरावट
  • दमोह : 6 डिग्री की गिरावट
  • भोपाल : 4.6 डिग्री की गिरावट
  • गुना : 4.5 डिग्री की गिरावट
  • नर्मदापुरम : 7.3 डिग्री की गिरावट

बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल : 35.6 डिग्री
  • इंदौर : 35.2 डिग्री
  • ग्वालियर : 37.1 डिग्री
  • उज्जैन : 37 डिग्री
  • जबलपुर : 39.5 डिग्री सेल्सियस

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

16 जून – इन जिलों में बारिश की संभावना नरसिंहपुर, डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 17 जून – भारी बारिश का अलर्ट सागर और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 18 जून – आंधी-बारिश की संभावना सिवनी, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी-बारिश होने की संभावना है। 19 जून अति बारिश का ऑरेंज अलर्ट रीवा, सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, डिंडौरी, मऊगंज, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और नीमच में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts