शहडोल में अनियंत्रित होकर जीप डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक तीर्थयात्री की मौत, 7 घायल

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को हादसा हो गया। जयसिंहनगर के तहसील तिराहे के पास एक जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई।





















