Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आधी रात तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भाग रही दुल्हन,हुई मौत, 10 दिन पहले 22 साल बड़े लड़के से हुई थी शादी

Ratlam News: रतलाम में शादी के 10 दिन बाद 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, यहां नवविवाहिता संध्या कुमारी की आधी रात को फिल्मी अंदाज में तीसरी मंजील से भागने की कोशीश में जान चली गई, पुलिस के अनुसार, वह तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतरकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन रस्सी टूटने से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।
हुई मौत, 10 दिन पहले 22 साल बड़े लड़के से हुई थी शादी
रतलाम में शादी के 10 दिन बाद 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 10 दिन बाद 23 वर्षीय नवविवाहिता संध्या कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह रात के समय तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर घर से निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे पक्के फर्श पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी कथित तौर पर 2.60 लाख रुपए लेकर दलालों के जरिए कराई गई थी।

बिहार से रतलाम आई थी दुल्हन

जानकारी के मुताबिक, संध्या कुमारी बिहार के रोहतास जिले के करवंदिया गांव की रहने वाली थी। करीब 10 दिन पहले उसकी शादी रतलाम के करमदी रोड इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश कुमार लोहार से हुई थी। पति का कहना है कि यह शादी एग्रीमेंट और शपथपत्र के आधार पर हुई थी, जिसके बाद वह संध्या को अपने साथ रतलाम ले आया। दोनों की उम्र में करीब 22 साल का अंतर था, मृतक महिला बिहार की रहने वाली थी, अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: निगम कर्मचारी बना 'रियल हीरो' चलती सीपीआर देते हुए पहुंचाया अस्पतल

रात 2 बजे हुई घटना

दरअसल, 29 और 30 जुलाई की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 2 बजे मुकेश की आंख खुली तो उसने देखा कि संध्या कमरे में नहीं है। घर में तलाश करने के बाद पीछे के खाली प्लॉट में वह गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। तुरंत डायल-112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

/img/404/1785659050771

तीसरी मंजिल की ग्रिल से बंधी आधी रस्सी मिली, जबकि रस्सी का दूसरा हिस्सा नीचे शव के पास पड़ा था।

 पुलिस को क्या मिला?

जांच के दौरान पुलिस को तीसरी मंजिल की ग्रिल से बंधी आधी रस्सी मिली, जबकि रस्सी का दूसरा हिस्सा नीचे शव के पास पड़ा था। इससे पुलिस को अंदेशा है कि संध्या रस्सी के सहारे नीचे उतरकर घर से निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बीच में रस्सी टूट गई, जिस बजह से यह हादसा हो गया, हादसे में नीचे गिरने के दौरान उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में आंतकी साजिश! जैश संदिग्ध से पूछताछ के बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, STF जांच में सामने आए चौंकाने वाले दावे

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

घटना की सूचना बिहार में संध्या के परिजनों को दी गई थी। पुलिस के अनुसार, 48 घंटे तक कोई परिजन रतलाम नहीं पहुंचा। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव पति को सौंप दिया गया, जिसने अंतिम संस्कार किया। माणक चौक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों और शादी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts