रक्तदान बना जीवनदान का संकल्प :बेगमगंज में 30 समाजसेवियों ने किया रक्तदान

रायसेन। बेगमगंज के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वर संगीत एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था।
अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका भलावी रहीं। विशेष अतिथि एसडीओपी सोनाली गुप्ता और कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन सिंह तोमर ने की। समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: बुरहानपुर: ताप्ती मिल के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 11 महीने से नहीं मिला वेतन
रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों का मंच पर फूलमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। समिति के जितेंद्र सिंह तोमर ने संस्था के उद्देश्यों और समाज सेवा के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की।
युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
शिविर में रोहित सोनी, बासु वाल्मिक, प्रकाश राजपूत, पवन दुबे, सचिन कुमार सेन, सिद्धार्थ भाईजी, दिव्यांश मुनोट, सतीश शर्मा, धन सिंह लोधी, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष पटेल, अनीता सहित कई युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान किया। सभी ने यह संदेश दिया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
ये भी पढ़ें: सोहागपुर में विधिक साक्षरता शिविर: पॉक्सो एक्ट और विधिक अधिकारों की दी जानकारी
सफल आयोजन पर जताया आभार
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्रम सिंह ठाकुर ने किया, जबकि अंत में पवन दुबे ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान लोगों ने भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।












