Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में विधिक साक्षरता शिविर:पॉक्सो एक्ट और विधिक अधिकारों की दी जानकारी

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में गुरुवार को तहसील चिकित्सालय सोहागपुर के सामुदायिक भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल सक्सेना के निर्देशन में यह शिविर आयोजित हुआ।
पॉक्सो एक्ट और विधिक अधिकारों की दी जानकारी
सोहागपुर में विधिक साक्षरता शिविर

सोहागपुर। शिविर में पॉक्सो एक्ट, बच्चों के अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और उनके वैधानिक समाधान पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री अपेक्षा यादव ने आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। उपस्थित सभी कर्मचारियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

जबलपुर : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा…विधायक रीति पाठक के यहां शिक्षक को क्यों बनाया बाबू?

शिकायत मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील

न्यायिक मजिस्ट्रेट अपेक्षा यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही समय पर कार्रवाई के महत्व को भी समझाया।

Breaking News

ग्रामीण समस्याओं के कानूनी समाधान पर चर्चा

शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली विभिन्न समस्याओं, शिकायतों, उनके कानूनी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दैनिक जीवन में होने वाले छोटे-छोटे विवादों के वैधानिक निराकरण की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई। सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

कोलकाता में 19 साल बाद आना घर लौटने जैसा है: तसलीमा नसरीन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शिविर को उपयोगी बताया।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts