PlayBreaking News

बुरहानपुर:ताप्ती मिल के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 11 महीने से नहीं मिला वेतन

बुरहानपुर की ताप्ती मिल में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड और मेंटेनेंस कर्मचारियों को 11 महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों की समस्या सुनी।
Follow on Google News
ताप्ती मिल के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 11 महीने से नहीं मिला वेतन
ताप्ती मिल के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 11 महीने से नहीं मिला वेतन

बुरहानपुर। हर्षित ठाकुर ने कर्मचारियों का पूरा 11 महीने का वेतन दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

11 महीने से नहीं मिला कर्मचारियों का वेतन

बुरहानपुर की ताप्ती मिल में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड और मेंटेनेंस का कार्य करने वाले कर्मचारियों को 11 महीने का वेतन नहीं मिला है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Raipur News: राष्ट्रपति भवन में बस्तर का ऐतिहासिक सम्मान: राष्ट्रपति मुर्मु ने खुद परोसा भोजन

धरना स्थल पहुंचे हर्षित ठाकुर

गुरुवार को धरना प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि दो माह नहीं, बल्कि पूरे 11 महीने का वेतन भुगतान कराएं।

Breaking News

'वेतन नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे'

हर्षित ठाकुर ने मिल के जीएम से बात कर कर्मचारियों का वेतन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता है तो कांग्रेस न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर मजदूरों को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।

जबलपुर : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा…विधायक रीति पाठक के यहां शिक्षक को क्यों बनाया बाबू?

तीन साल से बंद है ताप्ती मिल

बुरहानपुर की ताप्ती मिल पिछले तीन सालों से बंद पड़ी हुई है, जिससे 850 परिवार प्रभावित हैं। इस दौरान पार्षद हाफिज मंसूरी, जहीर अब्बास, सोराब कुरैशी, गोपाल जयसवाल, निर्मित शाह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Edited By: Rohit Sharma

Banwari Metkar
By Banwari Metkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts