Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरैना के 8 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, डिंडोरी हुए रवाना

राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुरैना के 8 खिलाड़ी डिंडोरी रवाना हुए। टीम के साथ कोच भी मौजूद हैं।
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरैना के 8 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, डिंडोरी हुए रवाना
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए मुरैना की टीम रवाना

मुरैना। राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मुरैना जिले के आठ खिलाड़ियों की टीम डिंडोरी के लिए रवाना हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जबलपुर के पास डिंडोरी में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट संगठन के जिला सचिव मास्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि मुरैना से चयनित खिलाड़ियों में वंश गुप्ता, अजय तोमर, मनु राठौर, दिव्यांश शर्मा, आयुष जैन, आराध्या शाक्य, नूपुर लोखरे और अंशिका श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में मुरैना जिले की ओर से हिस्सा लेंगे। टीम के साथ संगठन के सह सचिव संदीप गुप्ता और कैलारस की कोच पल्लवी जिंदल भी रवाना हुई हैं।

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

टीम के रवाना होने पर खेल प्रेमियों और संगठन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतकर मुरैना जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

Veersingh Sir
By Veersingh Sir

Latest Posts