Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PIMS में मीडिया एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने जीता छात्रों का दिल, मिमिक्री आर्टिस्ट ने माहौल को बनाया खुशनुमा

भोपाल के पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज कॉलेज (PIMS) में गुरुवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो मीडिया एक्सपर्ट्स सेशन से शुरू हुआ। जहां पत्रकारों ने छात्रों को पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराते हुए अपने अनुभव बताए।
PIMS में मीडिया एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने जीता छात्रों का दिल, मिमिक्री आर्टिस्ट ने माहौल को बनाया खुशनुमा
भोपाल के पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज कॉलेज (PIMS) में गुरुवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भोपाल के पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज कॉलेज (PIMS) में गुरुवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉलेज के माहौल, शिक्षा प्रणाली और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। पूरे दिन चले इस आयोजन में छात्रों ने न केवल एक्सपर्ट्स से नई बातें सीखीं, बल्कि मनोरंजन और प्रेरणा से भरपूर यादगार अनुभव भी हासिल किया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा।

एक्सपर्ट्स ने करियर और मीडिया की दुनिया से कराया परिचय

कार्यक्रम की शुरुआत मीडिया एक्सपर्ट्स सेशन से शुरू हुई। जहां पत्रकारों ने छात्रों को पत्रकारिता की बरिकियों से अवगत कराते हुए अपने अनुभव बताए। छात्रों को यहां मीडिया में करियर के अवसर, व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करने का मौका मिला। एक्सपर्ट्स ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नई तकनीकों को अपनाने की सलाह भी दी। वहीं छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ सवाल पूछे और अपने भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मीडिया एक्सपर्ट्स के तौर पर पीपुल्स समाचार के स्टेट एडिटर मनीष दीक्षित, डायरेक्टर PIMS एंव पीपुल्स समाचार के डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री, पीपुल्स अपडेट के डिजिटल हेड जितेन्द्र शर्मा एवं PIMS कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. तसनीम खान ने की।

/img/404/1786027446248

मीडिया एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने जीता छात्रों का दिल

मिमिक्री और हास्य कार्यक्रम

दूसरे सेशन में मिमिक्री आर्टिस्ट अंशुल उपाध्याय ने अपनी शानदार मिमिक्री से सभी का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने कई मजेदार किस्से और रोचक बातें भी साझा कीं इसके साथ ही उन्होंने अलग अलग आवाजों और हास्य प्रस्तुतियों के जरिए माहौल खुशनुमा कर दिया।

/img/404/1786027605889

मिमिक्री आर्टिस्ट अंशुल उपाध्याय एवं एकंर नेहा यादव

प्रेरणादायक भाषण ने बढ़ाया आत्मविश्वास

वहीं, पीपुल्स मीडिया स्टडी की पूर्व छात्र एवं एकंर नेहा यादव ने इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों को अपने करियर जर्नी साझा की। उन्होंने बताया कि मेहनत, सीखने की लगन और आत्मविश्वास के साथ मीडिया के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। उनकी बातों ने जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, सकारात्मक सोच और लगातार सीखते रहने का संदेश दिया। जिसे छात्रों ने भी गंभीरता से सुना।  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती के लिए खाली 200 पद, जान ले कब से कर सकते हैं आवेदन और क्या है नियम

यादगार बना पहला दिन

कॉलेज प्रबंधन और फैकल्टी सदस्यों की ओर से किए गए इस आयोजन ने छात्रों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के पहले दिन को बेहद खास बना दिया। ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन से भरपूर इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम ने छात्रों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। छात्रों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस शानदार शुरुआत ने उनके कॉलेज जीवन को लेकर उत्साह और उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 8 अगस्त को होगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts