Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो-प्रेशर एरिया की वजह से ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर संभाग में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में 22 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

    25 अगस्त को भी ऐसा ही रहेगा मौसम 

    मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है।

    मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रहा है। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय हैं। इसी वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 

    बीते दिन प्रदेश के 30 जिलों में हुई बारिश

    बीते दिन प्रदेश के 30 जिलों में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश उमरिया में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, देवास, इंदौर, नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, रीवा, सागर, हरदा, मंडला, मुरैना, श्योपुर, सतना, सीधी, टीकमगढ़ और बालाघाट में भी हल्की बारिश हुई।

    अब तक 95% बारिश

    16 जून से शुरू हुए मानसून में अब तक प्रदेश में 35.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि इस समय तक 28.3 इंच बारिश होना चाहिए थी। मतलब 6.8 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। सामान्य बारिश का औसत 37 इंच है। इस हिसाब से अब तक कोटे की 95% बारिश हो चुकी है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts