PlayBreaking News

IPL 2026 Auction :UP-राजस्थान के युवाओं ने लूटी महफिल, चेन्नई ने 14.20-14.20 करोड़ देकर शामिल किया

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबू धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में KKR ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा
Follow on Google News
UP-राजस्थान के युवाओं ने लूटी महफिल, चेन्नई ने 14.20-14.20 करोड़ देकर शामिल किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। मंगलवार को अबू धाबी में IPL 2026 के मिनी ऑक्शन होस्ट किया गया। इनमें कई फ्रेंचाइजी अपने टीम में युवाओं से लेकर दिग्गज प्लेयर्स को शामिल करने के लिए बड़े दांव लगा रही है। चेन्नई ने मंगलवार को हुए ऑक्शन में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए मोटी रकम लगाई है। 

    30 लाख थी बेस प्राइज

    आईपीएल ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। 20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा दोनों ही 14.20–14.20 करोड़ रुपये की समान कीमत पर बिके। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि कार्तिक शर्मा राजस्थान के रहने वाले हैं।

    एक नजर इस साल की नीलामी पर 

    • अब तक कुल 25 खिलाड़ी बिक चुके हैं, जिनमें 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

    • 10 फ्रेंचाइजी अब तक नीलामी में कुल 119.10 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं।

    • ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

    • कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

    ये प्लेयर्स भी हुए मालामाल

    • अक्षत रघुवंशी 2.20 करोड़ में बिके, LSG ने खरीदा
    • मुश्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में KKR ने खरीदा
    • जेसन होल्डर 7 करोड़ में बिके, GT ने खरीदा
    • राहुल त्रिपाठी को 75 लाख में KKR ने खरीदा
    • पथुम निसांका को DC ने 4 करोड़ में खरीदा

     अब जानते हैं प्रशांत-कार्तिक के बारे में

    प्रशांत वीर

    • उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले प्रशांत वीर एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं और निचले क्रम में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। एक शिक्षामित्र के बेटे प्रशांत ने इसी साल उत्तर प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।
    • स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में प्रशांत ने कहा कि युवराज सिंह उनके आदर्श खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को फॉलो करते हैं और उनके खेल को देखकर खुद को प्रेरित महसूस करते हैं।
    • महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रशांत ने कहा कि धोनी सर की मेंटल टफनेस उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि वह धोनी से ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करेंगे और अगर उनके खेल का 2, 5 या 10 प्रतिशत भी सीख पाए, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

    कार्तिक शर्मा

    • राजस्थान के भरतपुर निवासी कार्तिक शर्मा ने महज 5 साल की उम्र में अपने पिता के मार्गदर्शन में क्रिकेट की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने चाहर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 2021–22 से वे जयपुर स्थित अरावली क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।
    • उनके कोच जगसिमरन सिंह के अनुसार, कार्तिक रोजाना 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं। सुबह वॉर्मअप के बाद हिटिंग ड्रिल्स और नेट सेशन करते हैं, जबकि शाम के समय वे अकेले बॉलिंग मशीन के जरिए बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं, जिससे उनकी तकनीक और निरंतरता मजबूत हुई है।
    • कोच विकास यादव को पहले से ही उम्मीद थी कि कार्तिक पर ऑक्शन में बड़ी बोली लगेगी। आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर इस उम्मीद को सही साबित किया। माना जा रहा है कि CSK जैसे बड़े फ्रेंचाइजी में खेलने से कार्तिक को बेहतर एक्सपोजर और खुद को साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts