Bhopal Power Cut Alert :भोपाल में बुधवार को बिजली कटौती, 30 से ज्यादा इलाकों में असर

भोपाल के करीब 30 इलाकों में बुधवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिससे सप्लाई प्रभावित होगी। दानिश हिल्स व्यू, आदमपुर, छावनी, मेंडोरा, शारदा विहार सहित कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।
भोपाल में बुधवार को बिजली कटौती, 30 से ज्यादा इलाकों में असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के आसपास के करीब 30 इलाकों में बुधवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह कटौती की जा रही है। इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    इन इलाकों में बिजली कटौती

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    दानिश हिल्स व्यू-1, 2, 3 और 4, दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप, सागर ग्रीन हिल्स, अगस्ता बिल्डर, अमरनाथ कॉलोनी और आसपास के इलाके।

    इसी समय आदमपुर, छावनी, डोबरा, चार सगोनी, ओमेगा फार्म, फॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, दीपक सोसायटी, अक्षत होम्स, निखिल बंगला, पार्श विला, शहस्त्रबाहु नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।

    सुबह 10 से 5 बजे तक

    11 मिल टावर और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

    सुबह 10.30 से 2.30 बजे तक

    मेंडोरा, केरवा डैम रोड, कृषि संस्थान, डेयरी स्टेट, बरखेड़ीखुर्द, शारदा विहार और आसपास के इलाकों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

    बिजली विभाग की अपील

    बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    पहले निपटा लें जरूरी काम

    बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts