दतिया में सनसनीखेज वारदात :मंदिर से लौट रही लड़की पर बीच सड़क फायरिंग, फिर युवक ने खुद को मारी गोली

दतिया में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने बीच सड़क पर एक लड़की को गोली मार दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल लड़की को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
मंदिर से लौट रही लड़की पर बीच सड़क फायरिंग, फिर युवक ने खुद को मारी गोली
दतिया में मंदिर से लौट रही लड़की को गोली मारी, फिर युवक ने किया सुसाइड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दतिया। दतिया जिले में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने बीच सड़क पर एक लड़की का रास्ता रोककर उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल लड़की को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।

    बीच सड़क पर अचानक की फायरिंग

    जानकारी के अनुसार घटना गोंदन थाना क्षेत्र की है। लड़की शाहपुर हनुमान मंदिर से दर्शन कर अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी। तभी आरोपी युवक मानवेंद्र यादव ने उसका रास्ता रोका और बिना कुछ कहे कट्टे से गोली चला दी।

    लड़की गंभीर रूप से घायल

    दतिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर कल्पित अग्रवाल ने बताया कि गोली लड़की के सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया।

    हर मंगलवार मंदिर जाती थी लड़की

    गोंदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कमलापुरी गांव की रहने वाली लड़की हर मंगलवार शाहपुर हनुमान मंदिर दर्शन करने जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया।

    आरोपी ने खुद को मारी गोली

    फायरिंग के बाद आरोपी मानवेंद्र यादव ने खुद की गर्दन में गोली मार ली। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

    शादीशुदा था आरोपी, एक बच्चे का पिता

    पुलिस के मुताबिक मानवेंद्र शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    इलाके में दहशत, जांच जारी

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts