Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश : आचार संहिता में भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, 7 नवंबर को होगा फंड ट्रांसफर; महिला बाल विकास ने जारी किया आदेश

Follow on Google News
मध्य प्रदेश : आचार संहिता में भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, 7 नवंबर को होगा फंड ट्रांसफर; महिला बाल विकास ने जारी किया आदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में आचार संहिता में भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। चुनाव की आदर्श आचार संहिता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा चलाई जाने वाली लाड़ली बहना योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 7 नवंबर को फंड ट्रांसफर होगा, इसके लिए महिला बाल विकास ने आदेश जारी कर दिया है।

1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में आएगी राशि

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू है। हालांकि, आचार संहिता का लाड़ली बहना योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस महीने लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में आएगी। इसके तहत 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि आएगी। इस महीने लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे। यह योजना प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू होने से पहले शुरू हुई है।  

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

  • 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हुई।
  • 21 से 60 वर्ष के उम्र की पात्र बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता।
  • जबलपुर से जारी हुई पहली किश्त- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • इंदौर से जारी हुई दूसरी किश्त- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • रीवा से जारी हुई तीसरी किश्त – 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
  • भोपाल से राखी के लिए 250 रुपए डाले गए।
  • ग्वालियर से जारी हुई चौथी किश्त – 1 हजार 269 करोड़ से अधिक।
  • बुरहानपुर से जारी हुई पांचवीं किश्त – 1 हजार 597 करोड़ से अधिक।
  • योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रु. की जाएगी।
ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने पखारे लाड़ली बहनों के पैर, बुरहानपुर से खाते में डाले 1250 रुपए
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts