Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर स्टेशन पर खड़े कोच में अचानक लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे के विशेष कोच में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं और लपटें उठने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोच में कोई यात्री नहीं था। आग से इंटीरियर और फर्नीचर जल गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
जबलपुर स्टेशन पर खड़े कोच में अचानक लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
जबलपुर स्टेशन पर खड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 9:30 बजे स्टेशन परिसर में खड़े एक कोच में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कोच से धुआं निकलने लगा और आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

आग इतनी तेज थी कि कर्मचारियों से नहीं बुझी

रेल कर्मचारियों ने सबसे पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी तेज थी। हालात बिगड़ते देख तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात, कोच में नहीं थे यात्री

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिस कोच में आग लगी थी, वह सामान्य यात्रियों के सफर के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। इस कोच का इस्तेमाल रेलवे के डिपार्टमेंटल और इंटरनल कामों के लिए किया जाता है। घटना के समय कोच के अंदर कोई यात्री मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: खैरलांजी के जंगल में बाघ का आतंक, किसान की मौत; गाय-बछड़े को भी बनाया शिकार

कोच के अंदर था VIP सेटअप

जानकारी के मुताबिक, आग जिस विशेष सैलून कोच में लगी, उसे डीआरएम के विशेष सैलून कोच (RA) के तौर पर बताया जा रहा है। इसमें वीआईपी सुविधाओं के साथ बैठक कक्ष और अत्याधुनिक किचन जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। आग इतनी भीषण थी कि कोच के अंदर का इंटीरियर, फर्नीचर और कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए। इससे रेलवे को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आखिर कैसे लगी आग? जांच शुरू

फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। जांच टीम कोच का निरीक्षण करने के साथ आग लगने के संभावित कारणों और इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आग आखिर किस वजह से लगी थी।

ये भी पढ़ें: पुणे-सातारा हाईवे पर भीषण हादसा! पहले डिवाइडर से टकराई कार फिर ट्रक से भिड़ी, 4 युवकों की मौत

समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, बड़ा नुकसान टला

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने और समय रहते आग पर काबू पाने से स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया। फिलहाल रेलवे अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts