PlayBreaking News

MP में एक और प्रशासनिक बदलाव:3 IAS अधिकारियों के तबादले, कौन-कहां हुआ शिफ्ट?

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें दो अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के विभाग भी बदल दिए गए हैं।
Follow on Google News
3 IAS अधिकारियों के तबादले, कौन-कहां हुआ शिफ्ट?
Ai Generated

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हाल ही में 2-3 मई की रात IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद, अब बुधवार-गुरुवार की रात राज्य सरकार ने तीन IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में दो अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

इन विभाग में बड़ा बदलाव

नए आदेश के अनुसार 1994 बैच के IAS अधिकारी संजय शुक्ला को अब गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यह एक बहुत अहम विभाग माना जाता है, जहां कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आंतरिक प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं। संजय शुक्ला पहले सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अपर मुख्य सचिव की भूमिका निभा रहे थे। अब उनका विभाग बदलकर उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय शुक्ला का प्रशासनिक कद और बढ़ा

हालांकि विभाग बदला गया है, लेकिन संजय शुक्ला को सरकार में एक मजबूत और महत्वपूर्ण अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। उन्हें गृह विभाग के साथ-साथ विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी पहले की तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : ग्वालियर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, 44 में तेज गर्मी का खतरा; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

शिवशेखर शुक्ला को मिला GAD का प्रभार

इसी बदलाव के तहत 1994 बैच के ही IAS अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक साथ कई और अहम जिम्मेदारियां भी दी गई हैं-

  • संस्कृति, धार्मिक न्याय और धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष का दायित्व
  • मानव अधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
  • विधिक और सतर्कता प्रकोष्ठ का कार्यभार
  • मुख्य सचिव समन्वय से जुड़ी भूमिका

शिवशेखर शुक्ला की बढ़ी जिम्मेदारी

सरकारी स्तर पर माना जा रहा है कि शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारियों से जुड़े अहम फैसलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। आने वाले समय में राज्य सरकार कुछ बड़े बदलाव कर सकती है, जिनमें कर्मचारियों की सेवा शर्तों और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े फैसले शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, सरकार कर्मचारियों के हित में कुछ नई नीतियों पर तेजी से काम करना चाहती है। ऐसे में शिवशेखर शुक्ला को CM की प्राथमिकताओं को लागू करने में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंपर्क विभाग में भी बदलाव

इस आदेश में एक और बड़ा बदलाव जनसंपर्क विभाग को लेकर किया गया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भोपाल जनसंपर्क संचालनालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे फिलहाल राज्य कृषि उद्योग विकास निगम और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भी कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: डामर-तेल महंगे: MP के ₹17 हजार करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी, NHAI करेगा भरपाई

अरविंद दुबे पहले भी भोपाल नगर निगम में काम कर चुके हैं और जनसंपर्क से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका अच्छा कामकाजी अनुभव रहा है। माना जा रहा है कि इसी अनुभव और बेहतर समन्वय के कारण उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंपर्क विभाग में संभावित बदलाव

वर्तमान में जनसंपर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गणेश जायसवाल भी कार्यरत हैं। नए आदेश के बाद विभाग में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है और आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल हो सकता है।

कुछ दिन पहले हुए थे बड़े IPS तबादले

इन IAS तबादलों से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया था। इस सूची में 62 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। इसमें विशेष पुलिस महानिदेशक से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल थे। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नरों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई थीं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts