PlayBreaking News

MP Weather Update :ग्वालियर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, 44 में तेज गर्मी का खतरा; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, चक्रवात और ट्रफ के असर से मौसम बदला हुआ है। 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 44 जिलों में तेज गर्मी पड़ सकती है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगले 4 दिन प्रदेश में मौसम उथल-पुथल वाला बना रहेगा।
Follow on Google News
ग्वालियर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, 44 में तेज गर्मी का खतरा; अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले 7 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर बना हुआ है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन को माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक प्रदेश में ऐसा ही उथल-पुथल वाला मौसम बना रहेगा।

गुरुवार को ग्वालियर समेत 11 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 44 जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर समेत 11 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं। इन इलाकों में अचानक मौसम बदलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

कई जिलों में 43°C तक पहुंचेगा तापमान

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के दूसरे पहलू के रूप में तेज गर्मी भी देखने को मिल रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 44 जिलों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जगहों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अगले 3 दिन का कैसा रहेगा मौसम 

7 मई 2026: तेज गर्मी वाले जिले (41°C से 43°C+)

जिले- भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, 

गरज-चमक और बारिश वाले जिले

जिले- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज

MP weather update

8 मई को यहां गर्मी और यहां बारिश

तेज गर्मी वाले जिले (40°C से 43°C+)

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में तेज गर्मी रहेगी।

बारिश और गरज-चमक वाले जिले

जिले- सतना, रीवा, मऊगंज, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर

9 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर

मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी पड़ सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर समेत अधिकतर शहरों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

10 मई से एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल दो चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। एक सिस्टम मध्य प्रदेश के बीच हिस्से में बना हुआ है, जबकि दूसरा ऊपरी इलाकों में एक्टिव है। इसके अलावा पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। यही वजह है कि प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 मई से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसका असर अगले दो दिनों बाद देखने को मिल सकता है। इससे फिर बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Breaking News

7 दिन से जारी है बारिश का दौर

बुधवार को लगातार सातवें दिन प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश हुई। धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी का असर देखने को मिला। मई की शुरुआत में लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

नरसिंहपुर

42.2°C

25.0°C

खरगोन

41.2°C

22.6°C

रतलाम

41.0°C

25.0°C

खंडवा

40.1°C

22.4°C

भोपाल

38.4°C

23.2°C

इंदौर

38.1°C

21.6°C

ग्वालियर

36.4°C

20.9°C

रीवा

35.5°C

20.5°C

छिंदवाड़ा

35.2°C

20.6°C

सबसे ज्यादा गर्म और ठंडे शहर

सबसे गर्म शहर: नरसिंहपुर (42.2°C)

दूसरे सबसे गर्म शहर: खरगोन (41.2°C)

सबसे कम न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (17.2°C)

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आंधी-बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts