PlayBreaking News

MP Weather Update : प्रदेश में जुलाई में 59% ज्यादा बारिश, 10 जिलों में कोटा पूरा; अगस्त में फिर एक्टिव होगा सिस्टम, इन जिलों में अलर्ट जारी

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में जुलाई में 59% ज्यादा बारिश, 10 जिलों में कोटा पूरा; अगस्त में फिर एक्टिव होगा सिस्टम, इन जिलों में अलर्ट जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने रिकॉर्ड बना दिया है। 1 जून से 31 जुलाई तक औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 59% ज्यादा है। प्रदेश के 10 जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में पहले ही पूरा बारिश कोटा पूरा हो चुका है।

    जुलाई में सावन की जबरदस्त झड़ी

    सिर्फ जुलाई की बात करें तो एवरेज 12.5 इंच बारिश के मुकाबले 21 इंच बारिश दर्ज की गई है। IMD की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि, 2 डिप्रेशन और कई साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। जबलपुर, सागर, रीवा, भोपाल और ग्वालियर-चंबल ज़ोन में ज्यादा पानी गिरा, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग अब भी बारिश में पीछे हैं।

    डैम फुल, उफान पर नदियां

    तेज बारिश के कारण कई बड़े डैम जैसे बरगी, जौहिला, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर के गेट खोलने पड़े। कुल 54 बड़े डैम में पानी की आमद बढ़ी है। भोपाल का बड़ा तालाब अब सिर्फ ढाई फीट खाली है। अगस्त में और बारिश हुई तो सभी जलाशय लबालब हो सकते हैं।

    किस जिले में कितनी बारिश?

    पिछले 24 घंटे में कुछ प्रमुख जिलों में बारिश का आंकड़ा:

    दतिया – 101.7 मिमी

    जबलपुर – 33.8 मिमी

    ग्वालियर – 29.7 मिमी

    पचमढ़ी – 16 मिमी

    सागर – 13.9 मिमी

    गुना – 11.8 मिमी

    इंदौर-उज्जैन में कम बारिश

    इस मानसूनी सीजन में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर, जबलपुर और आगर-मालवा जैसे जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। इंदौर अगस्त में ऐतिहासिक तौर पर 28 इंच तक पानी देख चुका है, लेकिन इस बार शहर पिछड़ रहा है।

    अगस्त में कैसा रहेगा मौसम?

    IMD के अनुसार 1 से 3 अगस्त तक कोई भारी सिस्टम नहीं होगा। लेकिन 4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच फिर से मजबूत सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

    अगस्त में सामान्यतः 15 से 20 इंच बारिश होती है और यही उम्मीद इस बार भी है।

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    IMD ने शुक्रवार और शनिवार को 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है:

    ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    मौसम प्रणालियां सक्रिय

    फिलहाल देशभर में 3 प्रमुख चक्रवातीय परिसंचरण और एक मानसून ट्रफ एक्टिव है:

    • श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ
    • उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात
    • मध्य समुद्र तल पर कई स्थानों पर एक्टिव सिस्टम

    इनकी वजह से मध्यप्रदेश में दोबारा तेज बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

    ये भी पढ़ें: LPG Price : रक्षाबंधन से पहले तोहफा… सस्‍ता हुआ LPG सिलेंडर, 1 अगस्त से नई दरें लागू; जानें नए रेट

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts