Bhopal Metro :सुभाष नगर से एम्स तक दौड़ेगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-CM दिखाएंगे हरी झंडी; वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

भोपाल में आज से मेट्रो सेवा शुरू हो रही है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली भाषण देंगे। Bhopal Metro सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी, किराया 20-70 रुपए तक रहेगा।
सुभाष नगर से एम्स तक दौड़ेगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-CM दिखाएंगे हरी झंडी; वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आज से Bhopal Metro की शुरुआत होने जा रही है। करीब 7 साल बाद शहर को शहरी परिवहन का आधुनिक विकल्प मिल रहा है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। दोनों नेता सुभाष नगर स्टेशन से एम्स (AIIMS) स्टेशन तक मेट्रो में सफर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

    उद्घाटन समारोह का शेड्यूल

    समय

    कार्यक्रम विवरण

    4:00 PM

    कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन समारोह

    4:45 PM

    सभी अतिथि सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचेगे

    5:00 PM

    सुभाष नगर से मेट्रो में सवार होकर शहर का अवलोकन

    5:30 PM

    एम्स स्टेशन पहुंचे और मीडिया से चर्चा

    मेट्रो संचालन और ट्रिप्स

    Bhopal Metro का प्रारंभिक कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर लंबा है।

    समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

    कुल ट्रिप्स: 17 (एम्स से सुभाष नगर 9, सुभाष नगर से एम्स 8)

    स्टेशनों की संख्या: 8 (सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स)

    सफर का समय: लगभग 40 मिनट

    ध्यान दें: उद्घाटन के बाद मेट्रो हर स्टेशन पर रुकेगी और सभी स्टेशनों को फूलों से सजाया गया है।

    मेट्रो किराया स्ट्रक्चर

    Bhopal Metro Fare 3 जोन में बांटा गया है।

    स्टेशनों की संख्या

    किराया (₹)

    1-2

    20

    3-5

    30

    6-8

    40

    पूरा कॉरिडोर (भविष्य में)

    70

    • सभी स्टेशनों पर टिकट मैनुअल काउंटर से खरीदनी होगी।
    • कोई फ्री राइड या छूट फिलहाल नहीं।

    तकनीकी विशेषताएं और सुविधाएं

    शोर नियंत्रण: ट्रैक के नीचे रबर बेस पैड और साउंड बैरियर।

    ऊर्जा बचत: रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग तकनीक से 30% ऊर्जा बचती है।

    कोच: देश में निर्मित, आल्सटॉम मोविया सीरीज, वर्ल्ड क्लास वेंटिलेशन।

    फुट ओवरब्रिज: सुभाष नगर, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति और एम्स स्टेशनों को रेल और कैंपस से जोड़ा गया।

    एस्केलेटर, लिफ्ट और रैम्प: सभी स्टेशनों पर।

    स्टेशनवार पार्किंग व्यवस्था

    स्टेशन

    पार्किंग विवरण

    सुभाष नगर

    डिपो के पास भविष्य में पार्किंग बनाने का प्लान

    केंद्रीय स्कूल

    स्टेशन के नीचे पार्किंग नहीं

    डीबी मॉल

    नगर निगम की पार्किंग पर निर्भर

    एमपी नगर

    पास की निगम पार्किंग

    रानी कमलापति

    रेलवे स्टेशन के अंदर पार्किंग की योजना

    डीआरएम ऑफिस

    पार्किंग उपलब्ध नहीं

    अलकापुरी

    पार्किंग उपलब्ध नहीं

    एम्स

    पास की जमीन पर पार्किंग बनाने की संभावना

    नोट: टू-व्हीलर के लिए कुछ स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

    मेट्रो के फायदे

    • राजधानी में ट्रैफिक मॉडर्नाइजेशन और प्रदूषण कम करना।
    • यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर।
    • आधुनिक और सुरक्षित तकनीक का इस्तेमाल।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts