Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में YEF भारत समिट 2025 का भव्य आयोजन-मुख्यमंत्री यादव करेंगे उद्घाटन, सिंधिया की मौजूदगी

इंदौर में YEF भारत समिट 2025 का भव्य आयोजन-मुख्यमंत्री यादव करेंगे उद्घाटन, सिंधिया की मौजूदगी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।
    युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण की सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम (YEF) भारत के मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा इंदौर में YEF भारत समिट 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ‘नेशन फर्स्ट’ की प्रेरणादायी विचारधारा पर आधारित यह एकदिवसीय फ्लैगशिप समिट उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

    शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत कर रही हैं, जिससे यह आयोजन एक वैश्विक मंच का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर पहुंचकर सुबह करीब 11 बजे समिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

    समिट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशेष उपस्थिति भी रहेगी। उनका संबोधन युवा उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूती देगा। उद्योग जगत के दिग्गजों, प्रभावशाली विचारकों और चेंजमेकर्स की भागीदारी से यह आयोजन राष्ट्रहित में सार्थक विचार-विमर्श का केंद्र बनेगा।

    प्रख्यात वक्ताओं की सहभागिता, नवाचार और नेतृत्व पर मंथन

    YEF भारत समिट 2025 में देश के चर्चित पॉडकास्टर राज शमनानी, प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता अमोघ लीला दास, और कार्नीलियन एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर व सीआईओ विकास खेमनानी जैसे नामचीन वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। ये वक्ता युवा उद्यमियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस लीडर्स को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें नेटवर्किंग और सीखने के नए अवसर प्रदान करेंगे।

    आयोजकों के अनुसार, समिट में नवाचार, नेतृत्व, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी, जिससे प्रतिभागी न केवल अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को नई दिशा देंगे, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी अहम योगदान दे सकेंगे।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts