PlayBreaking News

दिल्ली एयरपोर्ट T1 पर हंगामा :पायलट ने पैसेंजर को पीटा, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने किया सस्पेंड

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर कथित रूप से मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि, घटना के समय वह अपने परिवार और छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था। मामला सामने आने के बाद एयरलाइन ने आरोपी पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया है।
Follow on Google News
पायलट ने पैसेंजर को पीटा, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने किया सस्पेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट पर यात्री के साथ मारपीट का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, विवाद सुरक्षा जांच कतार में आगे निकलने को लेकर शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद मामला तूल पकड़ गया। एयरलाइन ने गंभीरता को देखते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा और पायलट के पेशेवर व्यवहार पर सवाल खड़े करता है।

    कैसे हुई विवाद की शुरुआत

    जानकारी के मुताबिक, यात्री अंकित दीवान अपनी पत्नी, 4 महीने के बच्चे और 7 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे। छोटे बच्चे के कारण उन्हें स्टाफ/PRM सुरक्षा कतार का उपयोग करने की अनुमति मिली। उसी दौरान एअर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल भी वहां पहुंचे। अंकित ने पायलट को लाइन तोड़ने पर टोका, जिसके बाद पायलट ने उन्हें ‘अनपढ़’ कह दिया और बहस बढ़ गई।

    हाथापाई तक पहुंचा मामला

    अंकित के अनुसार, पायलट ने अपना आपा खोकर उन पर हमला कर दिया। यात्री ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, मारपीट में उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। पायलट की शर्ट पर भी उनका खून लगा था।

    Twitter Post

    यात्री की 7 साल की बेटी ने घटना देखी और गहरे सदमे में चली गई। अंकित ने सवाल उठाया कि, ऐसे पायलटों को विमान उड़ाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है, जो छोटी बहस में अपना आपा खो देते हैं।

    एयरपोर्ट प्रबंधन पर सवाल

    अंकित ने एयरपोर्ट प्रबंधन पर भी आरोप लगाए कि, स्टाफ और छोटे बच्चों वाले यात्रियों के लिए अलग कतार नहीं होने से अराजकता फैलती है। उन्होंने दावा किया कि, उन्हें मजबूर किया गया कि वह घटना को आगे न बढ़ाएं, अन्यथा उनकी 1.2 लाख रुपए की हॉलिडे बुकिंग बर्बाद हो जाती।

    एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद एयरलाइन ने तुरंत पायलट को सस्पेंड कर दिया। एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा कि, आरोपी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर पायलट के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों से बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

    Twitter Post

    पायलट की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल!

    जानकारी के अनुसार, पायलट ने तब हाथ उठाया जब पैसेंजर ने उनकी बीमार मां के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पायलट बेंगलुरु के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें उस फ्लाइट को उड़ाने से रोक दिया गया।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण-कोहरे और ठंड का कहर : उड़ानें प्रभावित, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts