PlayBreaking News

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा :ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

ग्वालियर के मेहरा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सत्येंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
Follow on Google News
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेहरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मुरार थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सत्येंद्र यादव रोज की तरह सुबह बाइक से काम पर जा रहे थे। मेहरा टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही तेज गति और लापरवाही से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों ने किया चक्काजाम

हादसे से नाराज परिजनों ने सत्येंद्र यादव का शव सड़क पर रखकर मेहरा टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में ATS की बड़ी कार्रवाई : देश विरोधी गतिविधियों के शक में युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कथित जिहादी दस्तावेज

जाम की सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया।

आरोपी चालक की तलाश जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरार डेड हाउस भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।

हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मेहरा टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts