Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ATS की बड़ी कार्रवाई :देश विरोधी गतिविधियों के शक में युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कथित जिहादी दस्तावेज

भोपाल में ATS ने देश विरोधी गतिविधियों के संदेह में मोहम्मद फराज नामक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पर UAPA और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों, संदिग्ध संपर्कों और संभावित विदेशी कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।
देश विरोधी गतिविधियों के शक में युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कथित जिहादी दस्तावेज

भोपाल में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े होने के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार युवक की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार सुबह काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास से पकड़ा गया।

डॉक्टर के क्लीनिक में करता था काम

जानकारी के मुताबिक आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक में काम करता था। प्रारंभिक जांच में एजेंसियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

अफगानिस्तान जाने की तैयारी का संदेह

सूत्रों के अनुसार युवक कथित तौर पर विशेष प्रशिक्षण के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। ATS ने दावा किया है कि उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेजों की पीडीएफ फाइलें मिली हैं।

मार्शल आर्ट की ले रहा था ट्रेनिंग

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। इसके अलावा उसके संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

देवबंद से जुड़े संपर्कों की भी जांच

प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश के देवबंद से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां इन संपर्कों की भूमिका और उनके संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।

UAPA और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज

एजेंसियों ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए (UAPA) और राष्ट्रद्रोह से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट ने उसे 16 जून तक रिमांड पर भेजा है। इस दौरान उससे उसके नेटवर्क, गतिविधियों और संपर्कों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Breaking News

डार्क एप और सोशल मीडिया की जांच

जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ डार्क एप के जरिए संदिग्ध समूहों से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एजेंसियां उसकी ऑनलाइन गतिविधियों को खंगाल रही हैं।

बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया था। गिरफ्तारी की जानकारी स्थानीय पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारियों तक को पहले से नहीं दी गई थी। फिलहाल ATS और अन्य एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी की वास्तविक भूमिका क्या थी और उसके साथ अन्य लोग जुड़े थे या नहीं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts