Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला, सरिये और हथौड़ो से किया वार, दो गंभीर रूप से घायल, 20 आरोपियों पर केस दर्ज

ग्वालियर में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमले के मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में कांवड़ियों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर कई घंटे तक चक्काजाम किया।
ग्वालियर में कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला, सरिये और हथौड़ो से किया वार, दो गंभीर रूप से घायल, 20 आरोपियों पर केस दर्ज
ग्वालियर में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमले के मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सावन के महीने में कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला होने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात किला गेट थाना क्षेत्र में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर मामूली वाहन टकराने से शुरू हुआ विवाद से बेहस शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह बहस विवाद में बदल गई। इस घटना के विरोध में कांवड़ियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने का घेराव किया और करीब दो से तीन घंटे तक चक्काजाम किया। मामूली विवाद से शुरू हुआ यह मामला, थाने तक जा पहुंचा। थाने के बाहर घेराव करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 20 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

वाहन टकराने के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ग्वालियर के 4 से 5 युवक हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके से गुजरते समय उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में बड़े विवाद में बदल गई।ट

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स पर डकैती की साजिश नाकाम, पिस्टल-कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

लाठी-डंडों और हथौड़ों से किया हमला

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों, लोहे की सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में 24 वर्षीय विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवेक यादव के सिर पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद आरोपी फरार

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआत में घटना किस थाना क्षेत्र में हुई, इसे लेकर किला गेट और बहोड़ापुर थाने के बीच कुछ देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही। इसी कारण पुलिस कार्रवाई में भी देरी हुई।

ये भी पढ़ें: असम में बालाघाट का लाल शहीद, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विरोध में थाने का घेराव, कई घंटे रहा चक्काजाम

पुलिस की कार्रवाई में देरी से नाराज कांवड़ियों के साथियों और हिंदू संगठनों ने बहोड़ापुर थाने के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो से तीन घंटे तक चक्काजाम किया और जमकर नारेबाजी की। इससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद देर रात जाम समाप्त कराया गया।

20 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत 14 नामजद और कुल 20 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts